{"_id":"5858ef7b4f1c1b1864e39d69","slug":"bjp-ask-discussion-on-virbhadra-singh-case-at-hp-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के चलते स्थगित हुई विधानसभा, सीएम दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के चलते स्थगित हुई विधानसभा, सीएम दिल्ली रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सीएम वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा मांगी जिस पर हंगामा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने विपक्ष की इस मांग को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद विपक्ष और भड़क गया और दो बार स्पीकर के सामने आकर नारेबाजी की। पहले तो सदन को दोपहर बाद तक के लिए स्थगित कर दिया गया लेकिन बाद में इसे बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले सरकाघाट के विधायक इंद्र सिंह ने सदन में सीएम पर धमकाने का भी आरोप लगाया। दूसरे दिन किसी बड़े प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। करीब डेढ़ घंटे तक तो नारेबाजी और हंगामा ही होता रहा।
विज्ञापन
वहीं, सदन के बाद सीएम वीरभद्र सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे अपने केस के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। वहीं, अब कैबिनेट की बैठक भी बुधवार को रखी गई है।