फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP and Congress not seen in electoral mode in himachal

चुनावी मोड पर नजर नहीं आ रहीं भाजपा और कांग्रेस

Sat, 15 Sep 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Sep 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress not seen in electoral mode in himachal

हिमाचल की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर नहीं आ रही हैं। भाजपा संगठन के कई नेताओं का ज्यादा ध्यान अपनी ही सरकार में खुद की ताजपोशी पर है। दूसरी ओर गुटों में बंटी कांग्रेस भी चुनावी प्रचार के लिए कम दमखम दिखाती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित हैं। अब तक हिमाचल की चारों सीटें भाजपा के पास हैं। वर्तमान में हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों की बात करें तो कांगड़ा में शांता कुमार, हमीरपुर में अनुराग ठाकुर, मंडी में रामस्वरूप शर्मा और शिमला में वीरेंद्र कश्यप भाजपा से ही सांसद हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में भाजपा को सत्ता में आए हुए नौ महीने होने लगे हैं। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का बड़ा कारण मोदी का देशव्यापी प्रभाव, कांग्रेस की तत्कालीन
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार से जनता का मोहभंग और हिमाचल में एक पार्टी को केवल पांच साल तक ही सत्तासीन रहने देने का ट्रेंड रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने होगा। 

BJP and Congress not seen in electoral mode in himachal

ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सरकारी नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, मगर अगर भाजपा संगठन के नेताओं की बात करें तो उनकी सक्रियता फ ील्ड में ठीक वैसी नजर नहीं आ रही है, जिससे कहा जा सके कि वे चुनावी मोड में पूरी तरह से आ चुके हैं।

संगठन के जिन नेताओं की सरकार में ताजपोशियां नहीं हो पाई है, वे जैसे मुंह मोड़े हैं। ये करीब दो दर्जन निगमों-बोर्डों में अपनी ताजपोशियां का राग छेड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता तो मौका पाते ही एक-दूसरे पर पिल पड़ रहे हैं

। नई प्रभारी रजनी पाटिल के सामने ही कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी अनेक बार सामने आ चुकी है। वीरभद्र और सुक्खू मेें तनातनी की बात हो या फिर दूसरे नेताओं के एक-दूसरे के खिलाफ  मुखर होने की। इससे साफ है कि कांग्रेस एकुजट नहीं हुई तो इसके लिए पिछली बार की तरह अपना खाता खोलना आसान नहीं होगा। 

क्या कहते हैं कांग्रेस और भाजपा नेता

BJP and Congress not seen in electoral mode in himachal

हिमाचल भाजपा के सामने मिशन 2019 है। 19 और 20 तारीख को प्रस्तावित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी है। भाजपा का प्रचार गति पकड़ेगा। - गणेश दत्त, उपाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा। 

कांग्रेस का प्रचार आने वाले दिनों में यह और तेज होगा। चुनाव को अभी समय है। अगर ये मई तक होते हैं तो उस हिसाब से कांग्रेस सक्रिय भी है। जहां भाजपा से लड़ने की बात है तो कांग्रेस इसके लिए एकजुट है। - नरेश चौहान, मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed