रास नहीं आया सीएम कमलनाथ को मनाली में जन्मदिन मनाना, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार में मंत्री रह चुके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने 18 नवंबर को अपना जन्मदिन बड़ाग्रां मनाली स्थित पांच सितारा होटल में सादगी और करीबियों के साथ मनाया था। लेकिन सीएम कमलनाथ को मनाली में जन्मदिन मनाना रास नहीं आया। उसी दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस में सियासत गरमा गई।
दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीएम कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया। भाजपा नेताओं ने इस विज्ञापन के स्क्रीन शॉट ले लिए और इसे खूब वायरल कर रहे हैं। इसा विज्ञापन में कांग्रेस कमेटी ने सीएम कमलनाथ के राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों को गिनाया लेकिन जल्द की यह विज्ञापन विवादों में आ गया।
कांग्रेस कमेटी की ओर से दिए गए विज्ञापन में लिखा है कि 1993 में भी कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। बताया जाता है कि तब अर्जुन सिंह ने दिग्विजय सिंह का नाम आगे कर दिया। इस तरह कमलनाथ उस समय सीएम बनने से चूक गए। अब 25 साल बाद दिग्विजय के समर्थन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।
- छिंदवाड़ा से कमलनाथ को 1996 में हार का सामना भी करना पड़ा था। उस समय उन्हें सुंदरलाल पटवा ने चुनाव मैदान में पटखनी दी थी।