{"_id":"65367a455265914c3d075fa7","slug":"bishan-singh-bedi-had-a-deep-attachment-to-himachal-had-organized-camps-in-dharamshala-chail-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: बेदी का हिमाचल से रहा गहरा लगाव, धर्मशाला, चायल में लगाए थे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: बेदी का हिमाचल से रहा गहरा लगाव, धर्मशाला, चायल में लगाए थे कैंप
Mon, 23 Oct 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Oct 2023 07:24 PM IST
सार
बिशन सिंह बेदी एक बार शिमला के चायल भी आए और यहां भी क्रिकेटरों के लिए शिविर लगाया। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने हिमाचल का रुख किया और यहां रहकर कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन से क्रिकेट जगत में शोक है। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी का हिमाचल भी गहरा नाता रहा। 2004-05 में जब धर्मशाला स्टेडियम बनकर तैयार हुआ था। उस समय उन्होंने धर्मशाला में खिलाड़ियों के लिए कई प्रशिक्षण शिविर लगाए। लगभग दो साल तक स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर लगाकर खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते रहे। खास बात यह थी कि कैंप के समय वह होटल में नहीं जाते थे। स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में ही रहते थे और यहीं से खिलाड़ियों को निर्देश देते रहते थे।
विज्ञापन
बिशन सिंह बेदी एक बार शिमला के चायल भी आए और यहां भी क्रिकेटरों के लिए शिविर लगाया। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने हिमाचल का रुख किया और यहां रहकर कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिशन सिंह बेदी का निधन भारतीय क्रिकेट के लिए नुकसान है। उनका हिमाचल से काफी नाता रहा है। जब वह पंजाब टीम में शामिल थे। उस समय पंजाब टीम नेशनल चैंपियन बनी, टीम के कोच बिशन सिंह बेदी थे। उन्होंने टीम को कड़ा प्रशिक्षण दिया था। उन्होंने क्रिकेटर से लेकर कोचिंग और प्रशासनिक पदों पर रह बेहतर काम किया।
विज्ञापन