फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bilaspur tunnal accident, jobs to hirdaram family.

हिरदाराम के बेटों को नौकरी, पांच लाख भी मिलेंगे

Thu, 24 Sep 2015 03:37 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
bilaspur tunnal accident, jobs to hirdaram family.

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क की निर्माणाधीन टीहरा टनल का निरीक्षण किया। 12 सितंबर को अचानक धंसी टनल में तीन मजदूर फंस गए थे। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राज्यपाल ने हिरदा राम के परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के अनुसार कंपनी ने हिरदा राम के परिवार को फिलहाल पांच लाख रुपये की फौरी राहत देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हिरदा राम के दोनों बेटों को नौकरी दी जाएगी। पढ़ाई कर रहे बेटे की पढ़ाई पूरी होने तक का खर्चा और उसके बाद नौकरी भी कंपनी ही देगी। यहीं नहीं हिरदा राम की बेटियों के शादी का खर्चा भी कंपनी उठाने को तैयार हो गई है। उधर, टीहरा टनल में फंसे तीसरे मजदूर हिरदा राम के परिजन अभी भी वहीं पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरदाराम की तलाश न करने से परिजन नाराज

bilaspur tunnal accident, jobs to hirdaram family.

बुधवार को हिरदा राम का पूरा परिवार और ग्रामीण टीहरा टनल के मुहाने पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक टनल के बाहर रोष प्रकट किया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए वहां पर सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए थे। परिजनों का कहना था कि हिरदा राम की तलाश नहीं की जा रही।

उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर के अलावा मुख्य सचिव तरुण श्रीधर और कंपनी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। परिजनों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। एक्सपर्ट की राय ली जा रही है।

मणि राम और सतीश को नहीं मिली छुट्टी
टीहरा टनल से बाहर निकाले गए दोनों मजदूर मणि राम और सतीश तोबर एकदम तंदरूस्त है। हालांकि, दोनों को अभी अस्पताल में ही रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बुधवार को फिर उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर अस्पताल पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के संदर्भ में चिकित्सकों से भी चरचा की। वीरवार तक उन्हें छुट्टी होने की संभावना है। उनका हाल जानने के लिए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed