फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Railway Line: Two important bridges will be built with 523 crores, Rail Vikas Nigam has invited tende

बिलासपुर रेलवे लाइनः 523 करोड़ से बनेंगे दो अहम पुल, रेल विकास निगम ने आमंत्रित किए टेंडर

Tue, 12 Nov 2024 09:57 AM IST
Krishan Singh प्रकाश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
प्रकाश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

पुलों का काम आवंटित होने के बाद भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेल लाइन के सभी कंक्रीट निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Bilaspur Railway Line: Two important bridges will be built with 523 crores, Rail Vikas Nigam has invited tende
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर तक रेल लाइन पर बनने वाले दो महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण 523 करोड़ रुपये से होगा। इन पुलों का काम आवंटित होने के बाद भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेल लाइन के सभी कंक्रीट निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। बिलासपुर तक बनने वाले 13 प्रमुख और महत्वपूर्ण पुलों, दो वायडक्टों और 16 टनलों का काम पहले ही शुरू हो चुका है। रेल विकास निगम ने पुल नंबर 49 और 50 के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


लोहारा खड्ड पर बनने वाला 49 नंबर पुल 415 मीटर और गंभर खड्ड पर बनने वाला 50 नंबर पुल 550 मीटर लंबा होगा। यह पुल रेल लाइन के 36 से 40 किलोमीटर के हिस्से में बनाए जाएंगे। 49 नंबर पुल टनल नंबर 12 को जकातखाना रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा। 50 नंबर पुल टनल नंबर 13 और 14 को जोड़गा। पुलों के साथ कटिंग, फिलिंग, अप्रोच मार्ग आदि निर्माण भी किया जाएगा। पुलों के निर्माण के लिए अंतिम सर्वेक्षण, भू-तकनीकी जांच और भूकंपीय अध्ययन का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जल्द शुरू होगा रेणुका बांध का िनर्माण, शिक्षकों के 3,000 पद भरेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि भानुपल्ली से बैरी तक 62.60 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। बिलासपुर शहर के साथ लगते बामटा तक इसका निर्माण शुरू हो चुका है। बामटा से आगे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पंजाब के भानुपल्ली से हिमाचल के पहाड़पुर तक पहले 24 किलोमीटर तक मार्च 2025 तक रेल चलाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि साल 2026 तक इस रेल लाइन को बिलासपुर तक चलाने का लक्ष्य है। इस रेल लाइन पर कुल 6753.42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed