{"_id":"64b79a452e6ed8be480642c5","slug":"bilaspur-news-road-tarring-on-chandigarh-manali-national-highway-in-rainy-season-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरसात के बीच लोक निर्माण विभाग ने एनएच पर शुरू करवा दी टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरसात के बीच लोक निर्माण विभाग ने एनएच पर शुरू करवा दी टारिंग
Wed, 19 Jul 2023 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:40 PM IST
सार
प्रदेश में भारी बारिश से सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग टारिंग कर रहा है।
विज्ञापन
बिलासपुर में एनएच पर बामटा के पास टारिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात के मौसम में प्रदेश में सड़कों की टारिंग पर रोक है। बावजूद बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बामटा के पास लोक निर्माण विभाग टारिंग का काम करवा रहा है। विभाग को पहले ही जिले में बारिश से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। विभाग इससे भी सबक नहीं ले रहा है। प्रदेश में भारी बारिश से सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग टारिंग कर रहा है।
विज्ञापन
यह सड़क मार्ग डिवीजन-1 में आती है। इसमें नौणी से सलापड़ पुल तक करीब 30 किलोमीटर के लिए 11.49 करोड़ का टेंडर मार्च 2022 में जारी किया गया था। इसमें बजट खत्म होने के बाद छह किलोमीटर कार्य बचा हुआ था। इसमें डिवीजन-2 से करीब चार करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। पैसे आने के बाद इसका कार्य शुरू हुआ था। इसमें कुछ जगहों दो बार टारिंग भी हुई। अब इस राजमार्ग पर बामटा से आगे की ओर बरसात में टारिंग की जा रही है।
विज्ञापन
जिले में लोक निर्माण विभाग को पहले ही करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं अब बरसात में टारिंग से विभाग इस नुकसान को और बढ़ा रहा है। उधर अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कार्य के लिए निर्देश दिए गए थे कि मौसम साफ देख कर कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि अगर मौसम खराब होता है तो कार्य बंद कर दिया जाए। टारिंग में उच्च गुणवत्ता सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन