फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Reliance reduced the price of petrol by three rupees, now it will be available at Rs 95.71 a li

Bilaspur News: रिलायंस ने तीन रुपये घटाए पेट्रोल के दाम, अब मिलेगा 95.71 रुपये लीटर

Sat, 08 Jul 2023 11:32 AM IST
Krishan Singh प्रकाश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
प्रकाश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

अन्य कंपनियों के मुकाबले रिलायंस का पेट्रोल एक साल से तीन से चार रुपये महंगा मिल रहा था। बताया जा रहा कि महंगा पेट्रोल होने के कारण रिलायंस के पेट्रोल पंपों में बिक्री कम हो गई थी। 

विज्ञापन
Bilaspur News: Reliance reduced the price of petrol by three rupees, now it will be available at Rs 95.71 a li
रिलायंस ने तीन रुपये घटाए पेट्रोल के दाम - फोटो : संवाद

विस्तार

रिलायंस कंपनी ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम तीन रुपये घटा दिए हैं। अब 95.71 रुपये प्रतिलीटर पेट्रोल मिलेगा। रिलायंस के पेट्रोल के दाम अब अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के बराबर हो गए हैं। अन्य कंपनियों के मुकाबले रिलायंस का पेट्रोल एक साल से तीन से चार रुपये महंगा मिल रहा था। बताया जा रहा कि महंगा पेट्रोल होने के कारण रिलायंस के पेट्रोल पंपों में बिक्री कम हो गई थी। इसे बढ़ाने के लिए कंपनी ने दाम घटाने का निर्णय लिया है। हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर सहित प्रदेश भर में रिलायंस के करीब 50 पेट्रोल पंप हैं। घुमारवीं स्थित रिलायंस के पंप पर पेट्रोल पहले 98.83 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा था। अब दाम कम होकर 95.71 रुपये प्रतिलीटर हो गए हैं। बैरी स्थित रिलायंस के पंप पर पहले पेट्रोल के दाम 99.10 रुपये थे, जो अब 95.94 रुपये हो गए हैं। रिलायंस का पेट्रोल केवल स्पीड वर्ग में ही बिकता है।

विज्ञापन


वहीं, भारत पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल 95.70 और इंडियन ऑयल का पेट्रोल 95.75 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है। रिलायंस ने पिछले साल जून में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तुलना में पेट्रोल के दाम पांच और डीजल के तीन रुपये प्रतिलीटर बढ़ाए थे। इससे रिलायंस के पंप पर पेट्रोल 100 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 85 रुपये प्रतिलीटर से ऊपर जा पहुंचा। हालांकि रिलायंस ने पिछले कुछ महीनों में धीरे-धीरे करके पेट्रोल के दाम कम किए थे। अब एक साथ तीन रुपये कम करके रिलायंस ने अपने पेट्रोल के दाम अन्य कंपनियों के बराबर कर दिए हैं। घुमारवीं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर किशोरी दास ने बताया कि कंपनी ने तेल के दाम तीन रुपये कम किए हैं। अब रिलायंस के दाम अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के बराबर हो गए हैं। कंपनी ने दाम करने का निर्णय बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed