फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur News Nephew killed aunt in land dispute incident happened in Nagar Panchayat Talai

Bilaspur News: जमीनी विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, नगर पंचायत तलाई में हुई वारदात

Sun, 21 Jul 2024 12:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 12:17 PM IST
सार

जिला बिलासपुर की नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 (सेऊ) में एक भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bilaspur News Nephew killed aunt in land dispute incident happened in Nagar Panchayat Talai
कुत्ते के विवाद में व्यक्ति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल झंडूता की नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 (सेऊ) में भतीजे ने जमीनी विवाद में अपनी चाची की हत्या कर दी। तलाई थाना पुलिस ने मृतक महिला के दामाद के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी भतीजे और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में जीवन कुमार निवासी गांव छपरोह डाकघर हरसौर तहसील बड़सर हमीरपुर ने बताया है कि शनिवार को तलाई स्थित ससुराल आया था। शाम को उसकी पत्नी वीना देवी, साली भुट्टो देवी, सास रोशनी देवी अपने मकान के साथ बीड़ पर खरपवार की साफ.-सफाई कर रहीं थी। उसी समय ताया ससुर प्रकाश चंद ने उन्हें पत्थर मारना शुरू कर दिया। वह चीखने चिल्लाने लगीं तो पीछे से ताया ससुर का बेटा दलीप सिंह लोहे की रॉड लेकर आया और उससे सास के सिर पर मार दी।
विज्ञापन


सास वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। वह तीनों को घायल अवस्था में डालकर इलाज के लिए अस्पताल बरठीं लेकर गया, जहां चिकित्सक ने सास रोशनी देवी को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed