{"_id":"652653cdfffca0ce5600ae47","slug":"bilaspur-news-ncc-cadet-sailing-to-chandpur-bridge-in-gobind-sagar-lake-training-camp-fourth-day-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने चांदपुर पुल तक किया नौकायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने चांदपुर पुल तक किया नौकायन
Wed, 11 Oct 2023 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
बिलासपुर में चल रहे नौकायन प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स ने लुहनू घाट से चांदपुर पुल तक नौकायन किया। चौथे दिन कैडेट्स को कम नौकायन करवाया गया। दिन की शुरुआत योग से हुई और उसके बाद प्रशिक्षु गोबिंद सागर झील में उतरे। तीन दिन में प्रशिक्षुओं ने करीब 80 किलोमीटर नौकायन किया है।
विज्ञापन
इन्हें नौकायन की बारीकियों से अवगत करवाया जा रहा है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में यह प्रशिक्षु 400 किलोमीटर से अधिक नौकायन करेंगे। नौकायन के बाद प्रशिक्षु घूमने के लिए बंदला पैराग्लाइडिंग साइट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन