फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Luhnu Bandla ropeway central team will submit report

Bilaspur: लुहणू-बंदला रोपवे की जगी उम्मीद, प्रारंभिक रिपोर्ट बनाने के लिए आज आएगी केंद्रीय टीम

Fri, 12 May 2023 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 May 2023 12:56 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस रोपवे को अपनी घोषणा के महत्वपूर्ण 13 रोपवे में शामिल किया था। इसकी अनुमानित लागत 150 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Bilaspur News: Luhnu Bandla ropeway central team will submit report
बिलासपुर के लुहणू घाट से दिखती बंदला धार जहां बनेगा रोपवे। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर के लुहणू से बंदला धार के लिए रोपवे शुरू करने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्रीय बजट में पर्वतमाला योजना में तीन किलोमीटर के इस रोपवे को शुरू करने की घोषणा की गई थी। रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी। इसके बाद इसके लिए बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अब इस परियोजना की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए शुक्रवार को रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीम बिलासपुर आ रही है।

विज्ञापन


यह टीम लुहणू से बंदला की पहाड़ी तक जहां से इस रोपवे को ले जाना है, उस जमीन का जायजा लेगी। साइट को देखने के बाद इस परियोजना के लिए कितनी निजी भूमि और कितनी सरकारी भूमि का अधिग्रहण करना होगा, इसकी भी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके अलावा तकनीकी रूप से क्या बेहतर संभावनाएं हैं और क्या नहीं, इस पर भी इस रिपोर्ट में टीम अपने कमेंट देगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस रोपवे को अपनी घोषणा के महत्वपूर्ण 13 रोपवे में शामिल किया था।
विज्ञापन


इसकी अनुमानित लागत 150 करोड़ रुपये है। हालांकि, रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि रोपवे बनाने में कितना खर्च होना है। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट विश्व की तीन श्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग साइट में से एक है। इस साइट पर मानव परिंदे गोबिंद सागर झील पर बेखौफ होकर एक्रो गतिविधियां करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन ने भारत सरकार के साथ इस परियोजना के लिए समझौता किया है। पर्वतमाला योजना में इसे लिया गया है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट पहले ही जा चुकी है। अब इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट बनाने के लिए टीम शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचेगी। टीम परियोजना के जमीन संबंधी और अन्य जरूरी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी। - रोहित ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक, रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed