फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Girl Student consumed poisonous substance after ragging by seniors

Bilaspur News: रैगिंग से तंग नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास, एक साथ खाईं 11 एंटीबायोटिक गोलिया

Fri, 11 Aug 2023 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Aug 2023 06:38 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि काफी दिनों से द्वितीय वर्ष की एक और तृृतीय वर्ष की दो छात्राएं उसकी रैगिंग कर रही हैं। तीनों उससे अपना निजी काम कराती हैं।

विज्ञापन
Bilaspur News:  Girl Student consumed poisonous substance after ragging by seniors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैगिंग से तंग आकर राजकीय नर्सिंग स्कूल बिलासपुर की एक छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। छात्रा ने एक साथ 11 एंटीबायोटिक गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दाखिल करवाया गया। उसने तीन वरिष्ठ छात्राओं पर रैगिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, शिकायत करने पर स्कूल प्रधानाचार्य समेत विभाग पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। छात्रा के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही विभाग की ओर से गठित एंटी रैगिंग कमेटी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के परिसर में ही चलने वाले राजकीय नर्सिंग स्कूल बिलासपुर की प्रथम वर्ष की छात्रा की तबीयत वीरवार रात को खराब हो गई। छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने चिकित्सक को बताया कि उसने एंटीबायोटिक की 11 गोलियां एक साथ खाई हैं। छात्रा का उपचार शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए। उपमंडल झंडूता की इस छात्रा ने बताया कि काफी दिनों से द्वितीय वर्ष की एक और तृृतीय वर्ष की दो छात्राएं उसकी रैगिंग कर रही हैं। तीनों उससे अपना निजी काम कराती हैं।

इसकी शिकायत बुधवार को उसके पिता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बिलासपुर को दी, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। वीरवार को स्कूल प्रधानाचार्य ने उसे ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत देने पर लताड़ लगा दी।

पुलिस तीनों आरोपी छात्राओं के अलावा अन्य छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है। वीरवार को कमेटी ने भी तीनों छात्राओं और प्रधानाचार्य को सीएमओ के कार्यालय में बुलाकर उनका पक्ष जाना। कमेटी ने अन्य छात्राओं के भी बयान लिए।

पुलिस ने वीरवार रात को ही छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षा संस्थान एंटी रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। - राजकुमार, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी, मुख्यालय

बुधवार को उनके पास शिकायत आई थी। वीरवार को प्रधानाचार्य को इसकी जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन वीरवार रात को यह घटना हो गई। एंटी रैगिंग कमेटी जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। -डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed