फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Chitta accused attacked police constable with stone, know the whole matter

Bilaspur News: चिट्टा आरोपी ने कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, पीठ पर दांतों से काटा, जानें पूरा मामला

Thu, 21 Sep 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में पुलिस कांस्टेबल पर चिट्टा के आरोपी ने हमला कर दिया। उसने कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार कर किया। 

विज्ञापन
Bilaspur News: Chitta accused attacked police constable with stone, know the whole matter
चिट्टा आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में पुलिस कांस्टेबल पर चिट्टा के आरोपी ने हमला कर दिया। उसने कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार कर किया। कांस्टेबल की पीठ को दांतों से काट डाला। घायल कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं। टांडा लवाणा में एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर दिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काट दिया, लेकिन पुलिस कांस्टेबल ने चोटिल होने के बावजूद व्यक्ति को भागने नहीं दिया। इस दौरान व्यक्ति की जेब से 1.12 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू उर्फ दाणू निवासी लवाणा टांडा के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि आरोपी को चिट्टा समेत पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed