{"_id":"659652924c3d0bba1d09d77a","slug":"bilaspur-news-car-collides-with-divider-on-four-lane-woman-dies-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, बेटी घायल
Thu, 04 Jan 2024 12:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:09 PM IST
सार
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कैंसर रोग से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऋषिकेश में कार हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कैंसर रोग से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार चला रही उसकी बेटी घायल हो गई। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। कार की डिवाइडर से टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया। एम्स में महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान किरण बाला(52) निवासी बारल गांव हमीरपुर के रूप में हुई है। घायल तरूणा राणा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनकी माता किरण बाला ब्लड कैंसर से पीड़ित थी। उनका पीजीआई से कीमोथेरेपी करवाकर वापस अपने घर हमीरपुर आ रही थी। इस बीच हादसा हो गया। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।
विज्ञापन