{"_id":"64c509074a7420f995008893","slug":"bilaspur-news-assembly-speaker-kuldeep-pathania-s-vehicle-saved-from-accident-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची विधानसभा अध्यक्ष पठानिया की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची विधानसभा अध्यक्ष पठानिया की गाड़ी
Sat, 29 Jul 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:11 PM IST
सार
कुलदीप हमीरपुर की ओर जा रहे थे। नमहोल से आगे दगशेच स्थान पर सामने से दो ट्रक आ रहे थे। तभी एक मोड़ पर दूसरी तरफ से उन दोनों ट्रकों को आवेरटेक करते हुए एक ट्रक तेज रफ्तार से आया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की गाड़ी नमहोल के दगशेच के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप हमीरपुर की ओर जा रहे थे। नमहोल से आगे दगशेच स्थान पर सामने से दो ट्रक आ रहे थे।
विज्ञापन
तभी एक मोड़ पर दूसरी तरफ से उन दोनों ट्रकों को आवेरटेक करते हुए एक ट्रक तेज रफ्तार से आया। पुलिस ने उस ट्रक के चालक को रुकने का इशारा भी किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। तभी वीआईपी गाड़ी के चालक ने गाड़ी को सड़क के एक तरफ उतार दिया और बड़ा हादसा टल गया। आरोपी चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। उधर, बरमाणा थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन