फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news: 28 grams chitta recovered during blockade, three arrested

Bilaspur News: नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 12:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने तीन व्यक्तियों को नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
bilaspur news: 28 grams chitta recovered during blockade, three arrested
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलासपुर जिले पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने तीन व्यक्तियों को नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  जानकारी के अनुसार विशेष जांच टीम ने आरटीओ बैरियर गरामोड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान पंजाब की ओर से आ रही एक कार को टीम ने जांच के लिए रोका। कार में चालक सहित तीन व्यक्ति मौजूद थे। जैसे ही पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की वे घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने कर की जांच शुरू की। इस दौरान कार के डैशबोर्ड के अंदर से 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed