फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bilaspur Matour and Pathankot mandi fourlane Projects statement of GS Bali

बिलासपुर-मटौर, पठानकोट-मंडी नहीं हो रहे हैं फोरलेन : जीएस बाली

Sun, 02 Feb 2020 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
bilaspur Matour and Pathankot mandi fourlane Projects statement of GS Bali
पूर्व मंत्री जीएस बाली - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेश सरकार पर जिला कांगड़ा से पक्षपात और नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। बाली ने दावा किया है कि सरकार ने बिलासपुर से मटौर और पठानकोट से मंडी फोरलेन के बजाय टूलेन बनाने का प्रस्ताव कर दिया है। कांग्रेस सरकार के दौरान परिवहन मंत्री गडकरी की ओर से शिलान्यास करने के बावजूद इन दोनों राष्ट्रीय मार्गों को टूलेन बना दिया गया, जबकि यह पहले से ही टूलेन हैं। 

विज्ञापन


परवाणू से शिमला और कीरतपुर से मंडी होते हुए कूल्लू-मनाली की फोरलेनिंग चालू रखी गई है। बाली ने कहा उनके पास पुख्ता जानकारी है कि सोमवार को परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक है। सरकार जिला कांगड़ा के 90 फीसदी क्षेत्र के साथ जुड़े इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों का मसला गंभीरता से उठाए और जनता के समक्ष सारी स्थिति स्पष्ट करे। यदि सरकार वास्तव में जिला कांगड़ा के हितों को नजरअंदाज करने की सोच रही है तो फिर भाजपा सरकार बड़े आंदोलन का सामना करने को भी तैयार रहे। 
विज्ञापन


बाली ने अफसोस जताते हुए कहा कि जिला कांगड़ा में इन दोनों प्रोजेक्टों के लिए बहुत कम जमीन का अधिग्रहण हुआ है। यही नहीं, गडकरी दोनों राष्ट्रीय मार्गों का शिलान्यास तक कर चुके हैं। करीब 15 हजार यूनिट ट्रैफिक वाले जिला कांगड़ा में बनने वाले दोनों फोरलेन को टूलेन रखने का इरादा भाजपा सरकार को बहुत मंहगा साबित होने वाला है। बाली ने कहा कि इन्वेस्टर मीट के बावजूद कोई नया उद्योग हिमाचल में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट से लेकर बिजली पानी तक मंहगा हो गया है। हर माह सरकार कर्ज के सहारे प्रदेश को चला रही है। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर क्षेत्रवासियों में बन रही ऊहापोह की स्थिति को लेकर बाली ने कहा कि एयरपोर्ट बनना चाहिए और इस मसले पर स्पष्ट किया जाना चाहिए कि विस्थापितों के लिए सरकार की क्या योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed