फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: JP Nadda went to the worker's house and installed the name plate himself

बिलासपुर: जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता के घर जाकर खुद लगाई नेम प्लेट

Mon, 11 Apr 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 07:24 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने निचली भटेड़ पंचायत में कहा कि भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। नड्डा ने एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगाई। 

विज्ञापन
Bilaspur: JP Nadda went to the worker's house and installed the name plate himself
जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता के घर जाकर खुद लगाई नेम प्लेट। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन सोमवार को उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों का दौरा किया। पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर यादें ताजा कीं। उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर में खुद उसके नाम की प्लेट लगाई। जेपी नड्डा ने निचली भटेड़ पंचायत में कहा कि भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है।

विज्ञापन


नड्डा ने एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगाई। कहा कि आज मैं जहां हूं, उसकी शुरुआत एक कार्यकर्ता के घर से ही हुई थी। कहा कि भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं है। यह राष्ट्र सेवकों का परिवार है, जहां सभी बराबर हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में देलग बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह के घर पर नाम पट्टिका राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लगाई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन शुरू हुआ था और 30 अप्रैल तक चलने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed