{"_id":"68da29174ccdf9ae7c037e29","slug":"bilaspur-ghumarwin-police-caught-the-biggest-consignment-of-chitta-in-the-district-so-far-two-youths-arrested-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: घुमारवीं पुलिस ने पकड़ी जिले की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा खेप, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: घुमारवीं पुलिस ने पकड़ी जिले की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा खेप, दो युवक गिरफ्तार
Mon, 29 Sep 2025 12:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:07 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं पुलिस टीम ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं पुलिस टीम ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी में गाड़ी में सवार राहुल (20) पुत्र हंसा निवासी वार्ड नंबर-2, वीपीओ फतेहगढ़ चुरियां, जिला गुरदासपुर (पंजाब) और अभी कुमार (20) पुत्र अरुण कुमार निवासी मकान नंबर 886, गली नंबर 3, चमरंग रोड, जिला अमृतसर (पंजाब) से कुल 518.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले में अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। पुलिस कप्तान से लेकर जिले के सभी पुलिस आला अधिकारी और पूरा अमला एक्शन में है। जिलेभर में पुलिस गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन