फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur firing incident: Bamber Thakur makes a big allegations on DGP, JP nadda and trilok jamwal

बिलासपुर गोलीकांड: बंबर ठाकुर बोले- मेरी हत्या हुई तो नड्डा, जमवाल और डीजीपी होंगे जिम्मेदार

Sat, 22 Jun 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2024 06:27 PM IST
सार

बंबर ठाकुर ने शनिवार को शहर में समर्थकों के साथ भाजपा के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। बंबर ने कहा कि यदि उनकी हत्या होती है तो जेपी नड्डा, त्रिलोक जमवाल और डीजीपी अतुल वर्मा जिम्मेदार होंगे। यह उनकी अंतिम रैली भी हो सकती है।

विज्ञापन
Bilaspur firing incident: Bamber Thakur makes a big allegations on DGP, JP nadda and trilok jamwal
पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने डीजीपी पर 22 साल पुरानी खुन्नस रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसी खुन्नस के कारण डीजीपी गोलीकांड में उनके बेटे और परिवार का नाम ले रहे हैं। बंबर ठाकुर ने शनिवार को शहर में समर्थकों के साथ भाजपा के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। बंबर ने कहा कि यदि उनकी हत्या होती है तो जेपी नड्डा, त्रिलोक जमवाल और डीजीपी अतुल वर्मा जिम्मेदार होंगे। यह उनकी अंतिम रैली भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने बिलासपुर में गुंडों और नशा तस्करों के समर्थन में रैली की। उन्हीं गुंडों से पांच माह पहले उन हमला कराया था। पंजाब से दो शूटर लाए गए थे, लेकिन पुलिस आज तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है। इन गुंडों को भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने छुपाया है।

विज्ञापन


कहा कि डीजीपी साल 2002 में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक हुआ करते थे। तब उनके ही गांव के एक युवक से झूठा केस दर्ज कराया कि बंबर ठाकुर ने जेब से पैसे निकाले हैं। बाद में उस युवक ने एफिडेविट देकर बताया कि यह मुकद्दमा डीजीपी और नड्डा के पीए ने कराया है। फिर उन्होंने अदालत में शिकायत दी। जब केस चला तो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की पदोन्नति रुक गई। बाद में माफी मांगने के बाद उन्होंने केस वापस ले लिया। लेकिन वह खुन्नस आज भी मन पाले हुए हैं। वह कह रहे हैं कि गोलीकांड में बंबर ठाकुर का परिवार और बेटा शामिल है। कहा कि विधायक त्रिलोक जमवाल ने घर में शूटर छुपाए हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस जांच के अनुसार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड का  मास्टरमाइंड निकला है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगलते हुए कबूला है कि उसने सारी साजिश रची थी। पुलिस ने पुरंजन को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी के तहत भाजपा ने आज रैली निकाली। उधर, बंबर ठाकुर इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed