फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur Firing Case Update accused shooter of firing case got six days police remand

Bilaspur Firing Case: गोलीकांड के आरोपी शूटर को छह दिन का पुलिस रिमांड, दूसरे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Tue, 25 Jun 2024 02:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 02:45 PM IST
सार

बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें एक आरोपी को छह दिन का रिमांड और दूसरे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bilaspur Firing Case Update accused shooter of firing case got six days police remand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसमें आरोपी शूटर सन्नी गिल को छह दिन का रिमांड और आरोपी अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया। इसमें आरोपी शूटर सन्नी गिल को रविवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं, दूसरे आरोपी अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया। बता दें कि गौरव नड्डा ने सन्नी गिल को अपने पिता के सरकारी आवास चंगर में ठहराया था। वहीं, गोलीकांड के मास्टरमाइंड पुरंजन की पुलिस तलाश कर रही है। पुरंजन ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। मामले के मास्टरमाइंड पुरंजन ठाकुर को आज भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। पुरंजन ठाकुर ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है। आज भी कोर्ट में पेश न होने के कारण सुनवाई नहीं हुई । कोर्ट ने सुनवाई के लिए कल का समय दिया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिन दिहाड़े एक युवक पर गोलियां चलाई गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो गोलीकांड का मास्टरमाइंड पुलिस जांच के अनुसार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया था। गोलीकांड के मुख्य आरोपी शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगलते हुए कबूला था कि उसने सारी साजिश रची थी। पुलिस ने पुरंजन को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक वो फरार चला है।

पूछताछ में लुधियाना के रहने वाले शूटर सन्नी ने बताया है कि पुरंजन ने उसे सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के लिए बुलाया था। इसके लिए पैसे का लेनदेन भी तय हुआ था। इसमें से कुछ रकम उसे पहले मिल गई थी और कुछ काम होने के बाद मिलनी थी। एक और आरोपी का नाम सन्नी गिल ने बताया, जिसने उसे रहने की जगह दी थी। इसमें छात्र अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा जो अपने पिता के सरकारी आवास में चंगर में रहता है, उसने शूटर को अपने साथ रखा था। 16 जून से शूटर उसके साथ ही रुका था। पुलिस ने जब गौरव के पिता के आवास की तलाशी ली तो उन्हें वहां शूटर की जरूरत की सभी चीजें, कपड़े और अन्य वस्तुएं मिलीं।

पुलिस ने गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शुक्रवार को अदालत में पेश किए, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। अब आज दोनों को फिर से अदालत में पेश किया गया। जहां से गौरव नड्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत और शूटर सन्नी को रविवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसके अलावा इस सारे मामले में एक और नाम नामी बदमाश मल्ली का सामने आया है। मल्ली ने पूरंजन को शूटर मुहैया कराया था। अब पुलिस मल्ली को भी गिरफ्तार करने को ढूंढ रही है। वहीं आज पूरंजन की हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगी है। लेकिन अभी तक पूरंजन कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। जिस कारण सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed