फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur AIIMS: JP Nadda said - treatment of patients will start from June, PM Modi will launch IPD

बिलासपुर एम्स: जेपी नड्डा बोले- जून से शुरू होगा मरीजों का इलाज, पीएम मोदी करेंगे आईपीडी का शुभारंभ

Wed, 13 Apr 2022 12:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Apr 2022 12:57 PM IST
सार

एम्स कोठीपुरा में जून से मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में इन पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ वर्चुअल होगा या ऑफलाइन, इस पर अभी संशय है। 

विज्ञापन
Bilaspur AIIMS: JP Nadda said - treatment of patients will start from June, PM Modi will launch IPD
पत्रकार वार्ता में जेपी नड्डा व सीएम जयराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा में जून से मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में इन पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ वर्चुअल होगा या ऑफलाइन, इस पर अभी संशय है। अगस्त से एम्स पूरी तरह से संचालित हो जाएगा। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दी है। एम्स के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि सितंबर से पहले एम्स के लिए अंडर पास बनाया जाएगा ताकि यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। अंडर पास के लिए प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिल गई है। नड्डा ने कहा कि एम्स के जो मानक निर्धारित हैं, उनके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


यहां दिल्ली एम्स की तरह ही सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से लेकर फैकल्टी स्टाफ और अन्य कार्यों को पूरी सतर्कता से करवाया जा रहा है। देश में बनाए जा रहे नए 22 एम्स के लिए तैनात स्टाफ की दिल्ली एम्स में ट्रेनिंग करवाई जा रही है।  नड्डा ने कहा कि ऐसे ही एम्स के लिए डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो रही है। 50 डॉक्टरों के साक्षात्कार के बाद करीब 30 डॉक्टर एम्स के मानकों पर खरा नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि एम्स के लिए साक्षात्कार आगामी चार साल तक चलते रहें। उन्होंने कहा कि एम्स के साथ विकास के अन्य कार्यों की सूची भी जुड़ रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार से सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed