{"_id":"66fb7fdb7c6c2d976f074fdb","slug":"bilaspur-68-64-grams-of-chitta-seized-during-blockade-three-arrested-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 68.64 ग्राम चिट्टा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 68.64 ग्राम चिट्टा, तीन गिरफ्तार
Tue, 01 Oct 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:22 AM IST
सार
पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 68.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना बिलासपुर सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 68.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस तरह एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान वह घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की। तलाशी में कार के अंदर से 68.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान की पहचान ध्यान चंद निवासी शास्त्री नगर कुल्लू, अभिनव निवासी आखाड़ा बाजार कुल्लू, विश्वदेव शर्मा निवासी पनारसा मंडी के रूप में हुई है। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन