फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bikers rally for traffic rules awareness in Lahaul spiti

पांच दिन ट्रैफिक नियमों का संदेश देने निकलेंगे बाइकर्स

Thu, 30 Aug 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कोकसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कोकसर Updated Thu, 30 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Bikers rally for traffic rules awareness in Lahaul spiti

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से करीब 80 बाइकर यातायात नियमों समेत कई मुद्दों पर जागरूकता का संदेश देने निकलेंगे। ये बाइकर्स मनाली से चलेंगे। पांच दिन में कांगड़ा के बीड़, चंबा और पांगी के सुराल होते हुए लाहौल के तिंदी से होते हुए जिस्पा में पहुंचेंगे। यहां बाइक रैली का समापन होगा। इसमें युरमूर्ति निवासी 59 वर्षीय छिमेद दोरजे चौथी बार भाग लेंगे।

विज्ञापन


रैली को एसडीएम रमन घरसंगी एक सितंबर को मनाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रोहतांग राइडर्स के संयोजक रिगजिन सम्फेल हायरपा ने बताया कि रोड सेफ्टी, सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों का पालन, पर्यावरण सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस संस्था का गठन किया है।
विज्ञापन


पहली बार वर्ष 2015 को लाहौल के आदर्श गांव और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू से हिमाचल और जम्मू कश्मीर के जांस्कर के बीच सीमावर्ती दर्रे शिंकुला तक इस अभियान से शुरुआत की थी। दूसरी बार मयाड़ घाटी तथा तीसरी बार स्पीति तक बाइक रैली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली से एक सितंबर को निकलेगी, जो शाम को बीड़ में रुकेगी। दूसरे दिन दल चंबा पहुंचेगा। वहां की संस्कृति और मनोरम दृश्य के साथ प्राचीन मंदिरों का दर्शन करेगा। तीसरे दिन चंबा से होते हुए साच पास को पार करेंगे। चौथे दिन रैली सुराल से लाहौल के अंतिम और दुर्गम गांव तिंदी में प्रवेश करेगी।


अंतिम दिन रैली जिस्पा पहुंचेगी। संस्था के अध्यक्ष शराब ज्ञालछन और वरिष्ठ सदस्य तेनजिन मिंगयुर ने बताया कि रोहतांग राइडर्स का मुख्य उद्देश्य में प्रदेश के हर वह अनछुए पर्यटन क्षेत्रों को छूना है। बताया कि हर साल देश के कोने-कोने से रैली के लिए प्रतिभागी आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed