फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Big Road accident in Kullu high speed car hit

Road Accident: कुल्लू में नववर्ष पर रेस्तरां बंद कर लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत

Sun, 01 Jan 2023 10:13 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/नालागढ़/शिमला/सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/नालागढ़/शिमला/सलूणी (चंबा) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jan 2023 10:13 PM IST
सार

राजधानी शिमला में ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे होमगार्ड जवान दीपक की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Big Road accident in Kullu high speed car hit
चंबा में दुधेड़ी नाला के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए साल के पहले ही दिन तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। कुल्लू के बाशिंग में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। वहीं, सोलन में बद्दी-भरतगढ़ मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से कांगड़ा के बाइक सवार नीलम की मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। उधर, राजधानी शिमला में ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे होमगार्ड जवान दीपक निवासी फागली की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह निवासी बिशनपुरा, जींद, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों सड़क हादसों को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। घायल का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। जिन युवकों की जान गई, वे दोनों बाशिंग में एक रेस्तरां में काम करते थे। हादसे में घायल ओम प्रकाश पुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव बंदल, बालीचौकी जिला मंडी ने पुलिस को बताया कि वह जेसीबी ऑपरेटर है।
विज्ञापन


शनिवार रात को वह महेश और रमेश निवासी नेपाल जो बाशिंग के रेस्तरां में काम करते थे, के साथ रेस्तरां बंद करने के बाद कमरे में सोने जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे कुल्लू की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे रमेश और महेश खून से लथपथ हो गए, जबकि उसके सिर और पांव में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हम तीनों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने रमेश और महेश को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवाओं की कार खाई में गिरी, पांचों घायल

चंबा में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान मंजीत पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव धनेई डाकघर सरू, अनीश कुमार पुत्र जगदेव निवासी भांदल, परवेज निवासी कीड़ी, राकेश पुत्र प्रकाश निवासी सदूण और अजय कुमार निवासी मोहल्ला ओबड़ी डाकघर सुलतानपुर के रूप में हुई है।

ये सभी रविवार सुबह करीब 4:00 बजे किहार से कार में सवार होकर सलूणी की तरफ जा रहे थे। कार को मंजीत कुमार चला रहा था। जब उनकी कार दुधेड़ी नाला के पास पहुंची तो अचानक चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। साथ ही लोगों ने पुलिस थाना किहार में भी घटना की सूचना दे दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी वाहनों के जरिये सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने घायलों के अस्पताल में बयान भी कलमबद्ध किए।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार करतार चंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को 5,000 और मामूली चोट वाले घायलों को 1500 रुपये की फौरी मदद की। किहार अस्पताल से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि किहार-सलूणी मार्ग पर कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed