फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BIG Road Accident in Himachal Pradesh Chamba Car fell into ditch

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 28 Mar 2022 06:52 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Mar 2022 06:52 PM IST
सार

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने वाहन गिरने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सभी को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।

विज्ञापन
BIG Road Accident in Himachal Pradesh Chamba Car fell into ditch
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोत से चंबा की ओर आ रही कार (एचपी-73-5865) सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर भटालवां में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में लाल हुसैन (37) गांव डाडू, मोहम्मद रशीद (38) गांव माशवाड़ी और फतेह मोहम्मद (52) गांव नैहपुरी की मौत हो गई है। माशवाड़ी के रामाऊन और मिसर इस हादसे में घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सुबह की सैर पर निकले लोगों ने वाहन गिरने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सभी को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने यहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन लोगों की मौत से पल्यूर में छाया मातम
पंचायतीराज चुनाव में दूसरी बार उपप्रधान के पद पर काबिज हुए लाल हुसैन की कार दुर्घटना में मौत की खबर से पंचायत में सन्नाटा पसर गया। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मिलनसार और ग्रामीणों के कार्य करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला अब इस दुनिया को अलविदा कह चुका है। दुर्घटना में पंचायत के तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों सहित जैसे-तैसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचकर शवों को देखकर उनके पांव तले जैसे जमीन ही खिसक गई। भटालवां के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों से घर में कमाने वाले छीन लिए वहीं, हादसा तीनों परिवारों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे गया। हर कोई इस दुखद घड़ी को कोसते हुए अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। हादसे में जहां नूरा पत्नी मुहम्मद रशीद से उसका जीवन साथी बिछड़ गया तो वहीं, उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

नूरा पर अब अपने बच्चों की जिम्मेदारियों का बोझ आ गया है। दो दिन के भीतर लौटने का वायदा कर टांडा के लिए गए मुहम्मद रशीद के कफन में लिपटे घर पहुंचने पर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम पंचायत पल्यूर के उपप्रधान लाल हुसैन अपने ताया के लड़के का कुशलक्षेम जानने के लिए शनिवार को पंचायत के चार अन्य लोगों के साथ टांडा के लिए रवाना हुए थे।


उन्हें क्या पता था कि भटालवां में बांहें खोल मौत सभी को अपने आगोश में समाने के लिए खड़ी है। मिलनसार स्वभाव के मुहम्मद रशीद अपने पीछे पत्नी मनीरा, छह वर्षीय बेटा, 7, 9 और 16 वर्षीय बेटियां छोड़ गए हैं। अपनी मेहनत और गांव में हरेक के दुख में खड़े रहने वाले मुहम्मद रशीद की मौत ने कई गरीबों को न भूलने वाले जख्म दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed