{"_id":"61e3c701eb76de182953825c","slug":"big-road-accident-in-chamba-of-himachal-pradesh-many-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Sun, 16 Jan 2022 07:36 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:36 PM IST
सार
सुंडला-चौहड़ा मार्ग पर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों समेत तीन कामगारों की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार और घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा के सुंडला-चौहड़ा मार्ग पर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों समेत तीन कामगारों की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया। एएसपी चंबा विनोद धीमान ने बताया कि भलेई जीरो प्वाइंट के समीप रविवार सुबह 11 बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो भाई मुहम्मद इकबाल (22) और बशीर अहमद (34) पुत्र गुलाम मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर के अलावा बशीर अहमद (34) पुत्र समद शेख निवासी गांव धन तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल गुलाम नबी (42) पुत्र सुल्तान मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला डाकघर मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर का चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चारों ठेकेदार के पास कार्य करने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन