फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   big responsibility to himachal bjp General Secretary Pawan Rana in West Bengal

पश्चिम बंगाल में पवन राणा को बड़ी जिम्मेवारी, फिलहाल हिमाचल से दूर रहेंगे

Sun, 13 Dec 2020 02:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
big responsibility to himachal bjp General Secretary Pawan Rana in West Bengal
हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। फिलहाल वह हिमाचल से दूर रहेंगे। इसकी वजह यह है कि राणा को वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव को लक्षित कर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जोन में पार्टी को हर बूथ और घर-घर पहुंचाने का दायित्व दिया गया है। पिछले दिनों राणा हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व मंत्री और ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला के निशाने पर चल रहे थे। ज्वालामुखी की यह ज्वाला हाईकमान तक पहुंची थी। अब इस विवाद के बाद वह पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेवारी में व्यस्त हो गए हैं। हिमाचल में संगठन महामंत्री के रूप में लंबा कार्यकाल होने के बाद राणा को केंद्रीय स्तर पर किसी बड़ी जिम्मेवारी सौंपने की पहले से ही चर्चा चल रही है।

विज्ञापन


भाजपा ने खुद को पश्चिम बंगाल पर फोकस कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने उत्तरी बंगाल, राड़बंग यानी दक्षिण पश्चिमी जिला, नवद्वीप, मेदिनीपुर और कोलकाता नाम के पांच जोन बना दिए हैं। इनमें संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की गई हैं। हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन राणा को हावड़ा-मेदिनीपुर जोन का काम दिया है। मेदिनीपुर जोन में पहले से ही सुनील देवधर और हरीश त्रिवेदी प्रभारी हैं। गुजरात में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया को नवद्वीप, उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को कोलकाता, हरियाणा से रविंद्र राजू राड़ को बंग में नियुक्त किया गया है। राणा पिछले दिन ही कांगड़ा में पंचायत चुनाव पर एक बैठक ले चुके हैं। अब वह कोलकाता के लिए रवाना होंगे। वह दिसंबर और जनवरी महीनों में पश्चिम बंगाल में ही डटे रहेंगे।  

विज्ञापन

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री और प्रभारी से मिले राणा, पंचायत चुनाव पर चर्चा की  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  दिल्ली से लौटे तो उनसे चंडीगढ़ में पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने भी भेंट की। इस अवसर पर तीनों ने प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय के चुनाव में भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा की।

15 दिसंबर के बाद शादी और धार्मिक अनुष्ठान बंद हो जाएंगे। इससे कोरोना के मामले घट सकते हैं। हिमाचल में अक्तूबर अंत और नवंबर में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसका कारण शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम माने जा रहे हैं। धाम जैसे आयोजनों में भी लोगों की भीड़ उमड़ी। सरकार का मानना है कि 15 दिसंबर के बाद स्थिति में सुधार होने लगेगा।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि 15 दिसंबर के बाद स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। वहीं, ज्योतिषाचार्य एवं सेवानिवृत शास्त्री रणोराम ने बताया कि 15 दिसंबर से लेकर धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से 15 अप्रैल तक तारा अस्त होने की वजह से शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed