फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big relief to one lakh central pensioners of Himachal, government took this decision

हिमाचल के एक लाख केंद्रीय पेंशनरों को बड़ी राहत, सरकार ने लिया ये फैसला

Sun, 02 Feb 2020 11:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Big relief to one lakh central pensioners of Himachal, government took this decision
सांकेतिक तस्वीर

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए हिमाचल के करीब एक लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। अब ये पेंशन धारक चाहें तो बैंक कर्मचारी घर आकर उनका जीवित होने का प्रमाणपत्र लेंगे। इसके लिए महज 60 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। केंद्रीय पेंशन, लोक शिकायत एवं कार्मिक मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हर साल पेंशन धारकों के जीवित होने का सत्यापन किया जाता है। हर वर्ष सैकड़ों लोग पेंशन का सत्यापन नहीं करा पाने के चलते दफ्तरों के चक्कर काटते हैं। जीवित होने का प्रमाण बैंक में नहीं दे पाने के चलते उनकी पेंशन रुक जाती है। एक बार पेंशन रुकने पर उन्हें लंबे समय तक परेशान होना पड़ता है। कई जांच और उनकी रिपोर्टों के बाद दोबारा पेंशन शुरू हो पाती है। इससे निपटने के लिए पेंशन मंत्रालय ने यह नई व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


केंद्रीय पेंशन, लोक शिकायत एवं कार्मिक मंत्रालय की ओर से अवर सचिव ने बीते दिनों इसको लेकर सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत पेंशन जारी करने वाले सभी बैंकों को अपने एक अधिकारी को केंद्रीय पेंशन सेल में मनोनीत करना होगा। यह अधिकारी हर वर्ष जनवरी, फरवरी और मार्च में पेंशन सत्यापन की रिपोर्ट मंत्रालय को देंगे। बता दें कि बैंक हर वर्ष अक्तूबर से दिसंबर तक पेंशनरों का सत्यापन करते हैं।

सत्यापन अभियान के लिए बैंक पेंशन धारकों को जीवित होने का प्रमाणपत्र देने का मैसेज या ई मेल करते हैं। अब 30 नवंबर तक जो जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं दे पाएंगे उनकी एक दिसंबर को सूची तैयार की जाएगी। ऐसे पेंशन धारकों से बैंक संपर्क करेंगे और पूछेंगे कि उन्हें जरूरत है तो कर्मचारी उनके घर आकर उनका प्रमाण पत्र लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed