फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big relief for horticulturist: Carton will not be expensive in apple season in himachal

बागवानों को बड़ी राहत: सेब सीजन में महंगा नहीं होगा कार्टन, क्रेट में भी बिकेगा

Tue, 01 Jun 2021 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 06:52 PM IST
सार

हिमाचल के बागवानों के लिए राहत की खबर है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सेब सीजन में  कार्टन के दाम नहीं बढ़ाने की बात कही है। 

विज्ञापन
Big relief for horticulturist: Carton will not be expensive in apple season in himachal
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि सेब सीजन में हिमाचल प्रदेश सरकार कार्टन के दाम नहीं बढ़ाएगी। सरकार के इस फैसले से कोरोना काल में लाखों बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले सीजन के मूल्य पर ही सरकार बागवानों को कार्टन देगी। इस साल सरकार मनाली की मंडियों की तर्ज पर प्रदेश की विभिन्न मंडियों में भी सेब को क्रेट में भरकर बेचने का प्रयोग करेगी। यह प्रयोग सफल रहा तो सरकार सेब क्रेट में भरकर बेचने को स्वीकृति देगी। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना में खरीदे गए सेब की बोरियों की नंबरिंग होगी। इसके साथ कलेक्शन सेंटरों का नाम भी लिखा जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि सेब की बोरी कहां से भेजी गई है। अगर सेब खराब निकलता है तो उस सेंटर में तैनात कर्मचारियों की जवाबतलबी होगी। अभी तक यह नहीं पता चलता था कि कहां से खराब सेब भरकर भेजा गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि छोटे बागवानों का आर्थिक शोषण न होने दें। बागवानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। सीजन में सेब ढुलाई के लिए गाड़ियों की दिक्कत भी बागवानों को न हो, इसके पूरे प्रयास रहेंगे। 
विज्ञापन


आईआईटी मुंबई की मदद से दस स्थानों पर एंटीहेल गन लगेंगे
मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि आईआईटी मुंबई की मदद से प्रदेश के दस स्थानों पर एंटीहेल गन लगाए जाएंगे। इस संबंध में एक टीम भी अध्ययन करने हिमाचल प्रदेश में आ चुकी है। एंटीहेल नेट पर बर्फ पड़ने से सेब के पेड़ों और सेब को नुकसान हुआ है। एंटीहेल गन लगाने से यह समस्या नहीं होगी। एक एंटीहेल गन लगाने पर 8 से 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। एक गन 500 मीटर के क्षेत्र में सेबों की सुरक्षा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed