फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big disclosure in the cooperative bank fraud case, 9.97 lakhs deposited in the student's account by luring him

Himachal: सहकारी बैंक ठगी मामले में बड़ा खुलासा, पांच हजार का लालच देकर छात्र के खाते में डाले 9.97 लाख

Mon, 16 Jun 2025 10:42 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 10:42 AM IST
सार

राज्य सहकारी बैंक में 11.55 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Big disclosure in the cooperative bank fraud case, 9.97 lakhs deposited in the student's account by luring him
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के साइबर ठग ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए कॉलेज विद्यार्थियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 11 अप्रैल को राज्य सहकारी बैंक में 11.55 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि साइबर अटैक कर ठगों ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से निकले गए 11, 55,56,417 रुपये में से 9,97,065 रुपये उत्तर प्रदेश के यश धूरिया के बैंक खाते में स्थानांतरित किए थे।

विज्ञापन

बदले में उसे दो हजार रुपये दिए गए। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी पता चला है कि 20 वर्षीय यश धूरिया गांव बनखंडी, नाका लोधा कुवां बहड़ा उत्तर प्रदेश निवासी कॉलेज छात्र है। उसका उत्तर प्रदेश के अलीगंज में इंडियन बैंक में खाता है। यह बैंक खाता उसने स्कूल के समय में खोला था। वर्ष 2025 में ईकेवाईसी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने खाते का विवरण, पासबुक, एटीएम और बैंक खाते से जुड़ा सिम कार्ड अपने दोस्त आशीष को दिया और 19 मई, 2025 को उपयोग के बाद सिम उसे वापस कर दिया। यह भी पता चला कि आशीष, मयंक के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड की व्यवस्था करता था। बदले में उसे 5,000 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे सिर्फ 2,000 रुपये मिले। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने यश धूरिया को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया है।

विज्ञापन

यह मामला 16 मई 2025 को साइबर सेल शिमला में दर्ज हुआ था। साइबर ठगों ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ही एप को हैक करके 11,55,56,417 रुपये की इस वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। पुलिस करीब सात लोगों को नामजद कर चुकी है। मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। फिलहाल, जांच टीम आरोपी यश धूरिया और संतोष बबन पटियाल से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति आलोक, किरण, छोटू, मयंक और आशीष की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed