{"_id":"5ead60178ebc3e904e1cb853","slug":"big-basket-will-buy-cherry-crop-from-farmers-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों के बगीचों में पहुंच कर चेरी फसल खरीदेगी बिग बास्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों के बगीचों में पहुंच कर चेरी फसल खरीदेगी बिग बास्केट
Sun, 03 May 2020 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बागवानों खासकर चेरी उत्पादकों को लॉकडाउन के बीच राहत मिलने वाली है। प्रदेश में पैदा होने वाली चेरी की खरीद के लिए बिग बास्केट कंपनी आगे आई है। यह कंपनी बागवानों के बगीचों से रविवार से चेरी की खरीद शुरू कर देगी। सरकार ने उक्त कंपनी के कर्मचारियों के पास बनाकर इन्हें थानाधार क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। ये कर्मचारी चेरी उत्पादकों से संपर्क स्थापित कर चेरी की खरीद शुरू करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के चेरी उत्पादों को लॉकडाउन के कारण परेशानी रही थी। अब कंपनी के आगे आने से से बागवानों के समक्ष विकल्प रहेगा कि उन्होंने अपनी फसल प्रदेश की मंडियों में बेचनी है या कंपनी के पास। इससे चेरी उत्पादकों को जहां ज्यादा रेट मिलेगा, वहां फसल बेच सकेंगे। बिग बास्केट कंपनी ने चालू सीजन में दो सौ मीट्रिक टन चेरी खरीदने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
यह चेरी थानाधार, कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र और आसपास में पैदा की जाती है। यह पहली बार है कि कोई कंपनी बागवानों को पास जाकर चेरी खरीदेगी। इससे प्रदेश के चेरी उत्पादकों को फसलों मंडियों में बेचने के लिए भटकना नहीं पडे़गा। हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि बिग बास्केट के कर्मचारियों को पास बनाकर थानाधार रवाना कर दिया है। कंपनी रविवार से चेरी की खरीद शुरू कर देगी।
विज्ञापन