{"_id":"68a37275fa5104e8230f165c","slug":"bhuntar-manikaran-road-restored-for-small-vehicles-after-ten-hours-shimla-news-c-89-1-klu1002-154906-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दस घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ भुंतर-मणिकर्ण मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दस घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ भुंतर-मणिकर्ण मार्ग
Tue, 19 Aug 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में रविवार रात को भारी बारिश हुई। इससे भुंतर-मणिकर्ण मार्ग जगह-जगह यातायात के लिए प्रभावित हो गया। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने भुंतर और मणिकर्ण के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही करीब दस घंटे बाद बहाल कर दी है। बड़े वाहनों के लिए भी विभाग ने जल्द मार्ग को बहाल करने का दावा किया है जबकि मणिकर्ण से बरशैणी के बीच भी भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी है। गौरतलब है कि रविवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हो गया है और यातायात प्रभावित हुआ है। इस मार्ग में नागाधार के पास नाले में पानी अधिक आने के कारण सड़क कट कर क्षतिग्रस्त हो गई। घाटी से वास जाने वाले पर्यटक और यात्री फंस गए। यात्रियों और पर्यटकों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा।
दिनभर इस मार्ग में आने जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा है। विभाग ने सुबह मौसम साफ होने के कारण मार्ग बहाली के लिए मशीनें तैनात कीं और क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर कलवर्ट डालकर पानी की निकासी कर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। जानकारी के अनुसार अभी भुंतर से मणिकर्ण तक सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए ही मार्ग बहाल हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि मणिकर्ण तक मार्ग को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा मणिकर्ण से बरशैणी के बीच भूस्खलन हुआ है। इसे बहाल करने के लिए विभाग ने मशीनें भेज दी हैं।