फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Samaroh Program 311 toppers honored in Reckong Peo Kinnaur

Himachal News: रिकांगपिओ में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र किए सम्मानित

Mon, 29 Jul 2024 05:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्रौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्रौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 05:22 PM IST
सार

सोमवार को अमर उजाला की ओर से क्लब स्लिक रूट वैंकट हॉल रिकांगपिओ में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त किन्रौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मेधावी छात्रों को संदेश दिया कि... पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Samaroh Program 311 toppers honored in Reckong Peo Kinnaur
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेडल हासिल करना मेधावियों की मेहनत का परिणाम हैं। इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहें, जिससे आसानी से मंजिल तक पहुंच सकें। अमर उजाला की ओर से क्लब स्लिक रूट वैंकट हॉल रिकांगपिओ में सोमवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में ये बातें मुख्य अतिथि उपायुक्त किन्रौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कही।

विज्ञापन


उपायुक्त किन्रौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए तभी आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। पढ़ाई जीवन का एक अभिन्न अंग है। हर परिवार की उम्मीद होती है हमारे बच्चे जीवन में एक कामयाब बनें। उन्होंने मेधावी छात्र और छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में सफल इंसान बनके किन्नौर जिले का पूरा नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अमर उजाला जनजातीय क्षेत्र के टॉपरों को सम्मानित करके अहम भूमिका निभा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 43 विद्यालयों के 311 मेधावी सम्मानित हुए। साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी सम्मानित किए गए। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा और विशेष अतिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग किन्नौर कुलदीप नेगी मौजूद रहे।

मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दीप करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डाईट रिकांगपिओ के छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस के बाद डीएवी स्कूल के पारूल बंसल और मीरा ठाकुर ने बेहतरीन डांस पेश कर वाहवाही लूटी। इसके बाद डाईट के छात्र और छात्राओं ने पहाड़ी नृत्य पेश कर मौजूद अभिभावकों और छात्र छात्राओं को खूब मनोरंजन किया।

वहीं, कार्यक्रम में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग किन्नौर कुलदीप सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर किसी विषय को लेकर दबाव न बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अपने आप में अनुशासन और संघर्ष करने की भावना उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में मेधावी छात्र और सम्मानित करने पर आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर का मुख्य योगदान रहा और बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला, इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, सतलुज जल विद्युत निगम सोमप्रकाश एंड बदर्स रिकांगपिओ और रत सिंह नेजा राम रिकांगपिओ सह प्रोयोजक रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रिकांगपिओ स्कूल जिया लाल नेगी, मंच सचालक गवांग सिंह, विवेक, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रियंका, विकास शर्मा, अमित कुमार, सोमप्रकाश,मोहन नेगी, अंजना धीमान, रतना नेगी, ठाकुर विष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

क्या कहना है मेधावी छात्राओं का

1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा की छात्रा शिखा ने बताया अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र और छात्राओं का सम्मान करने का जो कार्यक्रम रखा एक सराहनीय कदम है। आशा करते हैं कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यक्रम का आयोजन होता रहे।

2. डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की छात्रा इवा ने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हमें सम्मानित करके हमारे स्कूल और जिला का मान सम्मान बढ़ाया है। जिसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।

3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा लक्ष्मी ने बताया अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में करना एक सराहनीय कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed