फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bharatiya janata party rashtriya adhyaksh JP Nadda statement over kisan andolan

किसानों के आंदोलन से नहीं, वार्ता से ही निकलेगा रास्ता: जेपी नड्डा

Tue, 19 Jan 2021 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
bharatiya janata party rashtriya adhyaksh JP Nadda statement over kisan andolan
विजयपुर में अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

किसानों की समस्याओं का वार्ता से ही हल निकलेगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आंदोलन कोई रास्ता नहीं है। प्रजातंत्र में वार्ता से ही हर समस्या का हल निकलता है। किसानों की मांगों पर बात करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह तैयार है। किसानों के मुद्दों के बारे में एक-एक क्लॉज पर कृषि मंत्री ने चर्चा करने की बात की है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोठीपुरा एम्स में जल्द ही ओपीडी शुरू की जाएगी। एम्स में स्टाफ की नियुक्ति को लेकर कुछ समस्या चली है। जिस पर वो दिल्ली जाकर बात करेंगे और इसे जल्द शुरू करवाने के लिए कार्य करेंगे। अभी वो यह नहीं बता सकते कि एम्स में ओपीडी कब शुरू होगी। विजयपुर में अपने आवास पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा किसान हित में कार्य किया है।
विज्ञापन


वहीं हाल ही में देश में हुए कई राज्यों के उप चुनावों, निकाय और मिनी संसद के चुनाव परिणामों में भाजपा की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों, कार्यक्रमों को जनता ने वोट दिया है। उन्होंने विजयपुर पंचायत को निर्विरोध चुनने के लिए पंचायत के लोगों का आभार जताया। उन्होंने विधायक कटवाल की भी इस कार्य में अहम भूमिका निभाने के लिए पीठ थपथपाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि वो देश में भाजपा विकास और नीतियों के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। जहां भी चुनाव होने हैं वहां के वो अधिकतर चुनावी दौरे पूरे कर चुके हैं। वहीं इस माह 21 और 22 जनवरी को वो यूपी जाएंगे। माह के अंत में वो केरल जाएंगे। बंगाल में भाजपा 200 सीटों पर जीत हासिल कर रही है। वहां पर ममता बनर्जी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इस मौके पर उनके साथ विधायक जेआर कटवाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे। 


हांजी सब राजी बाजी है ना
जेपी नड्डा ने अपनी गृह पंचायत विजयपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला विजयपुर में अपनी धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा और भाई के साथ अपना वोट डाला। वहीं उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वहां मौजूद लोगों से बात भी की। उन्होंने कहलूरी भाषा में कहा कि हांजी सब राजी बाजी है ना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed