{"_id":"16a8645f9e4743823cf28898f46e2cd8","slug":"bhajan-kirtan-of-valmiki-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि सभा करेगी विशाल नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि सभा करेगी विशाल नगर कीर्तन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि सभा शिमला 89 वां वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास से मना रही है। सभा के अध्यक्ष पन्ना लाल और महासचिव राजपाल ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं।
विज्ञापन
प्रभात फेरियां छह अक्तूबर तक होगी। छह अक्तूबर को विशाल नगर कीर्तन होगा। इसमें शहर के सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है। इसमें पंजाब से आ रही गतका और भंगड़ा पार्टी के अलावा अमृतसर के मशहूर गायक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सात अक्तूबर को कीर्तन दरबार और आठ अक्तूबर को विशाल भंडारा दोपहर एक बजे से शुरू होगा। मुख्य समारोह शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।