फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhagat singh grandson died in road accident

बाइक हादसे में शहीद भगत सिंह के पोते की मौत

Mon, 30 May 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी/रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी/रामपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bhagat singh grandson died in road accident
अवितेज सिंह संधू दो दोस्तों के साथ कल्पा घूमने आया था। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल के शिमला जिले के ज्यूरी के पास सड़क हुए हादसे में शहीद भगत सिंह के भाई के पोते की मौत हो गई है। अवितेज सिंह संधू (27) पुत्र अभय सिंह (मोहाली) दो दोस्तों के साथ कल्पा घूमने आया था। ये सभी चंडीगढ़ लौट रहे थे। ज्यूरी के मंगलाड के पास अवितेज की बाइक अचानक स्किड हो गई।

विज्ञापन


हादसे में अवितेज के सिर पर चोट लगी। अवितेज के दोनों दोस्त दूसरी बाइक पर पीछे आ रहे थे। हादसे की सूचना सरपारा से क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर आ रहे कुछ युवाओं ने पुलिस को दी। 108 एंबुलेंस को भी फोन किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवाओं की मदद से अवितेज सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम

Bhagat singh grandson died in road accident
डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस की मदद से अवितेज सिंह को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार अवितेज सिंह, अभितेष सिंह और गुर प्रकाश (सभी मोहाली) कल्पा घूमने आए थे। रविवार को वापसी के समय अवितेज बाइक पर अकेला था।

दोस्त दूसरी बाइक पर अवितेज के पीछे चल रहे थे। मंगलाड के पास हादसा हो गया। पुलिस ने अवितेज के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

अभितेज ने कहा था- मामा आकर बातें करेंगे

Bhagat singh grandson died in road accident
अभितेज संधू - फोटो : फाइल फोटो

इंग्लैंड से आए मामा को अभितेज ने बुलेट दिखाते हुए कहा कि मैं जल्द लौट कर आऊंगा और फिर दोनों खूब बातें करेंगे। यह बताते हुए अभितेज के मामा हरजिंद्र सिंह चीमा के आंखों से आंसू बहने लगे। बता दें कि शहीद-ए-आजम के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पोते अभितेज सिंह संधू की हिमाचल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।

इससे मोहाली में स्थित उनके घर में मातम छाया हुआ है। हिमाचल में किन्नौर से लौटते समय शिमला के रास्ते में अभितेज सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां अभितेज सिंह (26) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहीद-ए-आजम के परिवार शोक में डूब गया।

बता दें कि अभितेज सिंह शहीद-ए-आजम के छोटे भाई कुलबीर सिंह के बेटे अभय सिंह संधू के पुत्र थे। भांजे के लौटने का इंतजार कर रहे अभितेज के मामा हरजिंद्र सिंह चीमा ने बताया कि 20 मई को किनौर जाने से पहले वह मिला था। हिमाचल जाने से पहले अभितेज ने कहा था कि मैं वापस लौट कर आपसे खूब बातें करूंगा। उसके हिमाचल जाने से चार दिन पहले ही वह इंग्लैंड से आए थे।

‘आप’ में सक्रिय था अभितेज : यादवेंद्र

शहीद-ए-आजम के दस्तावेजों का रिकार्ड और उन पर पुस्तक लिख चुके उनके पोते यादविंद्र सिंह संधू ने बताया कि अभितेज काफी होनहार था। उन्होंने कसौली स्थित सनावर स्कूल से पढ़ाई की थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी में सक्रिय थे।

सोमवार को 11 बजे अंतिम विदाई
फेज दो स्थित अभितेज के घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। अभितेज का सोमवार को 11 बजे मोहाली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा। अभितेज को अंतिम विदाई देने के लिए राजनैतिक दलों व विभिन्न हस्तियों के अलावा शहीद-ए-आजम के परिवार के सभी सदस्य पहुंचेंगे।

अभितेज संधू के निधन से नवांशहर में शोक

शहीद भगत सिंह के पौत्र अभितेज संधू के निधन पर नवांशहर में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. अभितेज संधू का पैतृक गांव खटकड़कलां जिला नवांशहर में पड़ता है। अभितेज संधू का परिवार नवांशहर बहुत कम आया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों के बाद से यह परिवार नवांशहर में जाना पहचाना जाने लगा।

वर्ष 2012 में अभितेज संधू के पिता अभय संधू ने नवांशहर विधानसभा सीट से पीपीपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पिछले कुछ समय से अभितेज संधू आम आदमी पार्टी में खासे सरगर्म चल रहे थे और 2017 के विधानसभा चुनावों में

नवांशहर से आप के उम्मीदवार के तौर पर भी समझे जा रहे थे। खटकड़कलां के सरपंच सुखविंदर सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि अभितेज के निधन से गांव को काफी गहरा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed