फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bhabi ji ghar par hai famous actor Rohitash Gaud in shimla

असली ‘भाभी जी’ के साथ शिमला की ठंडी वादियों में पहुंचे रोहिताश्व

Sun, 09 Jun 2019 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
bhabi ji ghar par hai famous actor Rohitash Gaud in shimla
- फोटो : अमर उजाला

टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ से देश भर में सुर्खियों में आए टीवी कलाकार रोहिताश्व सुदर्शन गौड़ इन दिनों असली भाभी जी यानी अपनी पत्नी डॉ. रेखा गौड़ के साथ शिमला आए हैं। प्रचंड गर्मी में वह हिल्स क्वीन शिमला की वादियों में घूमने का लुत्फ  उठा रहे हैं। पांच दिन के दौरे पर पत्नी के साथ शिमला आए रोहिताश्व ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की नाट्य स्पर्धाओं में कलाकारों के हुनर को जज कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी पत्नी डॉ. रेखा गौड़ इन स्पर्धाओं को कोऑर्डिनेट कर रही हैं। पूरे कार्यक्रम का जिम्मा उन्होंने खुद संभाला है। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन वर्ष 1955 से कलाकारों के हुनर को तराशने का काम कर रही है। इस बार एसोसिएशन 64वीं नाट्य और नृत्य स्पर्धा करवा रही है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के मंच से निकले हैं ये बड़े कलाकार
अमर उजाला से बातचीत में रोहिताश्व ने बताया कि यह एक शौकिया रंगमंच है। अनुराग बासु, राजकुमार हिरानी, अनुपम खेर और प्रेम चोपड़ा सरीखे कलाकार इसी एसोसिएशन के मंच से निकल कर नेशनल स्कूल ऑफ  ड्रामा तक पहुंचे और आज ये सितारे बुलंदी पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी भर याद रहेगा इस बार का समर फेस्टिवल

bhabi ji ghar par hai famous actor Rohitash Gaud in shimla

रोहिताश्व ने बताया कि वे कई सालों से शिमला आ रहे हैं लेकिन इस बार इंटरनेशनल समर फेस्टिवल यादगार बन गया। शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल में पहली बार उनकी एसोसिएशन के 400 से ज्यादा कलाकारों ने कार्निवाल में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो उन्हें ताउम्र याद रहेगी।

जल्द दिखेंगे मुन्ना भाई एमबीबीएस थ्री में
रोहिताश्व ने बताया कि राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई एमबीबीएस थ्री की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। स्क्रिप्ट फाइनल होते ही वे इस फिल्म में एक बेहतर किरदार निभाते नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल की शूटिंग में वे इतने व्यस्त हैं कि बाकी किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका ही नहीं मिलता। पांच दिन तक प्रसारित होने वाले इस डेली सोप की शूटिंग से ही उन्हें फुर्सत नहीं मिलती। इस सीरियल की वजह से उन्हें बहुत फेम मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed