फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bee pollen is a boon for people suffering from nutrient deficiency.

Himachal News: पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बी पॉलन वरदान

Mon, 18 Mar 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 11:30 AM IST
सार

बी पॉलन फूलों के परागकणों के ढेर को कहा जाता है। जब मधुमक्खी फूलों से रस एकत्रित करती है तो उसी दौरान उसके पैरों पर परागकण लग जाते हैं। 

विज्ञापन
Bee pollen is a boon for people suffering from nutrient deficiency.
बी पॉलन - फोटो : संवाद

विस्तार

पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बी पॉलन यानी फूलों के परागकण किसी वरदान से कम नहीं हैं। मंडी के इंदिरा मार्केट की छत्त पर लगे सरस मेले में बी पाॅलन हाथोंहाथ बिक रहा है। इसके साथ ही यहां देसी शहद भी मिल रहा है। मुधमक्खियां शहद के अलावा एक और उत्पाद बी पॉलन भी तैयार करती हैं। यह शहद से कई गुना महंगा होता है। 

विज्ञापन

क्या होता है बी पॉलन
बी पॉलन फूलों के परागकणों के ढेर को कहा जाता है। जब मधुमक्खी फूलों से रस एकत्रित करती है तो उसी दौरान उसके पैरों पर परागकण लग जाते हैं। जब यह मधुमक्खी वापस छत्ते पर आती हैं तो उससे पहले पॉलन गेट लगा दिया जाता है, जिससे गुजरने की जगह बहुत ही कम होती है। जब मधुमक्खी उस गेट से गुजरने का प्रयास करती हैं तो उसके पैरों चिपके परागकण नीचे गिर जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बी पॉलन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और लीवर का उपचार होता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। वजन कम करने में मदद करता है। जले हुए घावों को ठीक करने के अलावा शरीर में ट्यूमर को फैलने से रोकता है। 

विज्ञापन

अमन ठाकुर ने बताया कि बी पॉलन का दाम 1,500 से दो हजार रुपये प्रति किलो है। लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने छोटी पैकिंग भी उपलब्ध करवाई है। इसमें 200 और 500 रुपये की पैकिंग लोगों को काफी भा रही है। वे इसे खरीद रहे हैं। सरस मेले में बहुत से लोग उनके पास आकर इस उत्पाद की जानकारी भी ले रहे हैं। इसे खरीद भी रहे हैं। उनके पास देसी शहद भी है जिसे इन्होंने खुद पाली मधुमक्खियों से लिया है।

सरस मेले में लगाया स्टॉल
नारी शक्ति ग्राम संगठन अंबोटा की तरफ से सरस मेले में बी पॉलन और देसी शहद की बिक्री का स्टाल लगाया है। मधुमक्खी पालक अमन ठाकुर ने बताया कि वह भाई रोहित के साथ 15 वर्षों से इस कार्य को ऊना और शिमला में कर रहे हैं। कई लोग इसका सेवन करने के बाद दोबारा इसके इस्तेमाल के लिए उनके पास संपर्क करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed