फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bedminton Championships Will be from July 16

16 जुलाई से होगी बैडमिंटन चैंपियनशिप

Sun, 06 Jul 2014 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Jul 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
bedminton Championships Will be from July 16

जिला शिमला बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य बैठक शनिवार को हुई। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला शिमला बैडमिंटन एसोसिएशन दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि 16 से 19 जुलाई तक इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में जिला स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


अंडर 13 व अंडर 15 आयु वर्ग मिनी बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप भी शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में 27 से 29 जुलाई तक होगी। पुरूष मॉस्टरज चैंपियनशिप के अलावा सितंबर के में महिला मॉस्टरज बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में चुन्नी लाल को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में एसोसिएशन के चुनाव भी संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सरस्वती, चुन्नी लाल, चंद्रशेखर, बलवंत झाउटा, संजय देशटा, जय चौहान, विनय जिन्टा और साहिल शर्मा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव विजय धोउटा, सह सचिव अजय कंवर, ज्ञान ठाकुर, राकेश वर्मा, बलवीर पटियाल और बंसी धर, सलाहकार जेबीएस थापा, तकनीकी सलाहकार कबीर चौहान और सन्नी, सहायक सचिव जीवनानंद, सुरेंद्र शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर व प्रवक्ता पुरूषोतम चौहान को चुना गया। 17 सदस्य भी बने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed