फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BEd entrance exam: 21,330 students will sit in 48 centers of Himachal

बीएड प्रवेश परीक्षा : हिमाचल प्रदेश में 48 केंद्रों में बैठेंगे 21,330 विद्यार्थी, एचपीयू की तैयारियां पूरी

Wed, 18 May 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 06:27 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने  बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 15 शहरों में बनाए गए 48 परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी है। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि जिला शिमला में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
BEd entrance exam: 21,330 students will sit in 48 centers of Himachal
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने बीएड की 27 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा निर्धारित की गई तिथि को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। विवि ने परीक्षा के लिए प्रदेश के 15 शहरों में बनाए गए 48 परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी है। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि जिला शिमला में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार अंब में सबसे कम एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है, बिलासपुर में दो, चंबा में तीन, धर्मशाला में पांच, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में दो, कुल्लू में दो, मंडी में छह, सुंदरनगर में दो, नाहन में तीन, पालमपुर में तीन, शिमला में विवि परिसर के केंद्रों को मिलाकर आठ और एक केंद्र रामपुर में भी बनाया गया है। ऊना में दो जबकि अंब में एक परीक्षा केंद्र रहेगा। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए 21,330 आवेदनकर्ताओें को केंद्र आवंटित किए जाएंगे। विवि जल्द ऑनलाइन परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर देगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बीएड की इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही वर्तमान में एचपीयू से संबद्ध और नए सत्र में एचपीयू और सरदार पटेल विवि मंडी से संबद्ध होने जा रहे 75 सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों की 7800 सीटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed