फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Beas Aarti will be held on the first evening of Mahashivratri, priests will come from Kashi

Shimla News: महाशिवरात्रि की पहली संध्या पर होगी ब्यास आरती, काशी से आएंगे पुजारी

Wed, 19 Feb 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beas Aarti will be held on the first evening of Mahashivratri, priests will come from Kashi
​शिवरात्रि को लेकर पंचवक्त्र मंदिर के पास सफाई करते नगर निगम के कर्मचारी। स्त्रोत निगम
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में इस बार पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में बैठक की गई। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की संध्या पर ब्यास आरती की जाएगी।
विज्ञापन

आरती के लिए काशी से पांच पुजारियों को आमंत्रित किया है। ये सभी पुजारी हिमाचल से संबंध रखते हैं। आरती के अलावा यहां पर पूजा भी की जाएगी। आयोजन में शहरवासियों और आए हुए सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। हर शहरवासी से अपील की है कि वे अपने घर से एक-एक दीया लेकर महाशिवरात्रि की संध्या पर पंचवक्त्र में पहुंचकर ब्यास आरती में अपनी भागीदारी अवश्य दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

इस बार महोत्सव को दीपोत्सव के साथ आरंभ करने की पहल की गई है। शहर में विभिन्न सामाजिक और अन्य संस्थाओं को इसके लिए विशेष निमंत्रण दिया जाएगा। सभी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे इस आयोजन में सहभागिता के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित राठौर ने व्यापार मंडल एवं मंडी वासियों से आग्रह किया कि महाशिवरात्रि के सुअवसर पर अपने घर-प्रतिष्ठानों को भी रोशनी से सजाएं। ब्यास आरती स्थल पंचवक्त्र मंदिर में भी एलईडी लाइट लगाकर इसे रोशन किया जाएगा। आतिशबाजी भी होगी। आयोजन को सफल बनाने में कई संस्थाएं और लोग व्यक्तिगत तौर पर भी स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं। महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए पधारे देवलुओं को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम मंडी को आरती स्थल और आस-पास सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed