फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bear attacked on father and daughter returning home with grass from forest

जंगल से घास लेकर घर लौट रहे पिता और बेटी पर भालू ने किया हमला

Thu, 19 Nov 2020 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bear attacked on father and daughter returning home with grass from forest
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के ददाहू के साथ सटे खालाक्यार पंचायत के धारधारण गांव में भालू के हमले से पिता व बेटी बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पिता व बेटी दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारटारन गांव का एक परिवार गुरुवार देर शाम को जंगल से घास लेकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान 14 वर्षीय अंजना पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। साथ चल रहे उसके पिता 40 वर्षीय सत्यानंद ने बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो भालू ने उनपर भी हमला कर दिया।  हमले में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों ने भालू को पत्थर और डंडों से वार करके भगा दिया।  अंजना की बाजू व सत्यानंद की गर्दन पर भालू ने नाखून से कई घाव किए। खालाक्यार पंचायत की  प्रधान नीलम चौहान ने बताया कि प्रभावित लोग बीपीएल परिवार से संबंध रखते है। वन्य प्राणी विभाग को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed