{"_id":"5fb6a9fd38eae650d25e6c57","slug":"bear-attacked-on-father-and-daughter-returning-home-with-grass-from-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से घास लेकर घर लौट रहे पिता और बेटी पर भालू ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से घास लेकर घर लौट रहे पिता और बेटी पर भालू ने किया हमला
Thu, 19 Nov 2020 10:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सिरमौर जिले के ददाहू के साथ सटे खालाक्यार पंचायत के धारधारण गांव में भालू के हमले से पिता व बेटी बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पिता व बेटी दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारटारन गांव का एक परिवार गुरुवार देर शाम को जंगल से घास लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान 14 वर्षीय अंजना पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। साथ चल रहे उसके पिता 40 वर्षीय सत्यानंद ने बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो भालू ने उनपर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों ने भालू को पत्थर और डंडों से वार करके भगा दिया। अंजना की बाजू व सत्यानंद की गर्दन पर भालू ने नाखून से कई घाव किए। खालाक्यार पंचायत की प्रधान नीलम चौहान ने बताया कि प्रभावित लोग बीपीएल परिवार से संबंध रखते है। वन्य प्राणी विभाग को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन