फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BDO suspended for disobeying government orders, Rural Development and Panchayati Raj Department issued orders

Shimla News: सरकारी आदेशों की अवहेलना पर बीडीओ निलंबित, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने जारी किए आदेश

Wed, 20 Sep 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा को सरकारी फरमान न मानने पर निलंबित कर दिया है।
ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव ने बीडीओ के निलंबन आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
BDO suspended for disobeying government orders, Rural Development and Panchayati Raj Department issued orders
बीडीओ निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश लागू नहीं करने पर खंड विकास अधिकारी ननखड़ी पर गाज गिरी है। खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा को सरकारी फरमान न मानने पर निलंबित कर दिया है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव ने बीडीओ के निलंबन आदेश जारी किए हैं। अब इनका मुख्यालय ग्रामीण विकास विभाग शिमला में रहेगा। गौरतलब कि सरकारी फरमान के बाद पंचायत सचिव के तबादला आदेश का पालन न करने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा को निलंबित किया है। विभाग के सचिव प्रियतु मंडल की ओर से बीडीओ ननखड़ी के निलंबन आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक 11 अगस्त, 2023 को सरकार ने ननखड़ी पंचायत के सचिव राजीव खूंद का तबादला शिमला जिले के ही ननखड़ी विकास खंड की मझोली टिप्पर पंचायत में किया था।

विज्ञापन


इस आदेश के बाद खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा ने सचिव को भारमुक्त करना था। अधिकारी पर पंचायत सचिव का तबादला निर्देश लागू न करने पर बीडीओ को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही दूसरे को ज्वाइन करने के भी आदेश दिए गए। बीडीओ ने आदेशों का पालन नहीं किया। इसके बाद उन्हें निलंबित किया है। जिला शिमला में बीडीओ पर इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। सरकारी आदेशों की अवहेलना करना बीडीओ पर महंगा पड़ गया। जब तक बीडीओ निलंबित रहेंगे, इनका मुख्यालय ग्रामीण विकास विभाग शिमला में रहेगा। जिला पंचायत अधिकारी यश शर्मा ने बताया कि बीडीओ ननखड़ी के निलंबन आदेश हुए हैं। अब सरकार इस पर आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed