फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Barbed Cactus will give rid of joint pain and hemorrhoids

कांटेदार कैक्टस को लेकर शोध में बड़ा खुलासा, इन बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

Thu, 01 Aug 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Barbed Cactus will give  rid of joint pain and  hemorrhoids
कांटेदार कैक्टस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बंजर भूमि पर उगने वाले कांटेदार कैक्टस (यूफोरबियारोलेनिया बोइस छोहिन) में कमाल के औषधीय गुण हैं। प्रदेश में छूहीं नाम से पहचाने जाने वाले इस कैक्टस से जोड़ों के दर्द और बवासीर से भी छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन


गहरे जख्म को तेजी से भरने में भी ये सहायक है। मंडी के वल्लभ महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विशेषज्ञों ने शोध के बाद यह खुलासा किया है। पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मिले एक प्रोजेक्ट के तहत शोध के दौरान छूहीं में कई औषधीय गुण सामने आए हैं।
विज्ञापन


मंडी कॉलेज में वनस्पति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. तारा सेन ठाकुर ने बताया कि छूहीं कैक्टस से बनने वाले कई प्रकार के व्यंजन कॉलेज में शोध के दौरान भी तैयार किए हैं। 6.40 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट पर दो साल शोध करने के बाद इसे सरकार के संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी प्रोजेक्ट पर काम करते हुए एक साल हुआ है। हिमाचल  के गांवों में लोग इससे वाकिफ हैं, लेकिन इस औषधि की सब्जी बनाने का तरीका लुप्त हो रहा है। अब तक के शोध में पाया गया है कि छूहीं वानस्पतिक परिवार यूफोरबियेसी का सदस्य है। 

छूहीं के दूध से बनता है काजल

इसमें मोलस्यूसाइडल गुण हैं। हिमालय में आयुर्वेदिक राल शिलाजीत के रॉक फेस कलेक्शन साइटों के पास यूफोरबिया रोलेना को बढ़ते देखा गया है। यह पौधा शिलाजीत की मूल उत्पत्ति है, क्योंकि इसके गोंद में राल के समान संरचना होती है।

ग्रामीण महिलाएं छूहीं के दूध से काजल भी बनाती हैं, जो कि नवजात शिशुओं की आंखों की ज्योति बढ़ाता है। छूहीं को इस्तेमाल में लाते समय इसमें निकलने वाला सफेद पदार्थ आंखों या त्वचा को न लगे।  

इस तरह बनाए छूहीं के पकवान

छूहीं की कोमल शाखाएं छिलके के साथ ही छोटे टुकड़ों में काटी गईं। धोने के बाद शाखाओं के एक किलो टुकड़ों के लिए कड़ाही में दो से चार चम्मच देसी घी गर्म किया गया।

उसमें सौंफ के दो चम्मच, हल्दी पाउडर एक चम्मच और छूहीं की शाखाएं डाली गईं। टुकड़े नरम और पारदर्शी होने तक इसे पकाया। फिर किशमिश और कसा हुआ नारियल डाल कर अच्छी तरह से मिलाकर मीठा पकवान तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed