फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Barasingha in medicine factory at baddi.

दवा फैक्टरी में घुस गया बारहसिंगा और फिर..

Sat, 13 Dec 2014 08:14 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
Barasingha in medicine factory at baddi.

फैक्टरी के लोग अभी काम में लगे ही थे कि अचानक बारहसिंगा आ गया। उछल कूद मचा रहे इस बारहसिंगा को देखकर लोग डर गए। घटना हिमाचल के जिला सोलन के भुड स्थित एक दवा कंपनी की है।

विज्ञापन


यहां एक नामी दवा कंपनी में शुक्रवार को अचानक बारासिंघा घुस जाने से अफरतफरी मच गई। कामगारों को देख कर बारासिंघा इधर-उधर उछक कूद मचाता रहा जिससे कंपनी काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे के बाद वन विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मशक्त के बाद उसे पकड़ कर एक वाहन से धर्मपुर के जंगल में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे फैक्टरी के गेट पर खड़ी कार के ऊपर से छलांग लगा कर ये बारहसिंगा अंदर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीमें

Barasingha in medicine factory at baddi.

कंपनी में कार्य कर रहे कामगार उसे देखकर डर गए। जबकि वह कामगारों को देख कर डरने लगा। बारासिंघा एक स्थान से दूसरे स्थान पर कूदता रहा। कंपनी के कामगारों ने वन विभाग के डीएफओ एसपी सिंह को सूचित किया।

वन मंडलाधिकारी एसपी सिंह ने वन कर्मी अभिशीष कुमार, इकबाल मोहम्मद, जीत सिंह, श्याम लालस महिंद्र सिंह व संजीव ठाकुर को मौके पर भेजा। इस कर्मियों ने कड़ी मशक्त करके उसे काबू किया। उसके बाद बारासिंघा को एक पिकअप में लाद कर धर्मपुर के जंगल में छोड़ दिया गया।

डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि बारासिंघा अपने साथियों से बिछड़ कर गांव की ओर आ गया। रास्ता भटकने से कुत्ते उसके पीछे लग गए जिससे जान बचाते हुए फैक्टरी में घुस गया था। लेकिन वन कर्मियों ने उसे काबू कर वापस जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed