{"_id":"6537ac25d4c3d1279508a5ca","slug":"banveer-rana-said-swayamsevak-sangh-has-been-engaged-in-nation-building-through-individual-development-for-98-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बनवीर राणा बोले- राष्ट्र निर्माण में 98 साल से जुटा है स्वयंसेवक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बनवीर राणा बोले- राष्ट्र निर्माण में 98 साल से जुटा है स्वयंसेवक संघ
Tue, 24 Oct 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Oct 2023 07:37 PM IST
सार
सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हमीरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से देश भक्ति गीतों के पर पथ संचलन किया और भारत माता का जयघोष किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को हमीरपुर में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम कॉलेज हमीरपुर के अध्यक्ष जगदीश गौतम रहे। वहीं, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के प्रचारक बनवीर राणा रहे। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हमीरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से देश भक्ति गीतों पर पथ संचलन किया और भारत माता का जयघोष किया। इससे पूर्व अतिथियों ने शस्त्र पूजन करते हुए समाज को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रचारक बनवीर राणा ने सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विजयदशमी का पर्व विजय का प्रतीक होता है और इसी दिन वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। उस कालखंड में व्याप्त परिस्थितियों जिनमें तुष्टिकरण प्रमुख भूमिका में थी, आज भी कई राजनीतिक दल उसी का पोषण करते पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
संघ पिछले 98 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम समस्त हिंदू समाज को जागृत कर राष्ट्र निर्माण में उसकी अहम भूमिका बने, इसमें सदैव प्रयासरत रहता है। संघ की शाखा संस्कार देने का केंद्र है और यह हर व्यक्ति के लिए सरल सुलभ उपलब्ध है। संघ की प्रार्थना से स्पष्ट संकेत और सीख मिलती है कि संघ भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जगदीश गौतम ने उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए सबके सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन