{"_id":"67b74dba1cffef5f3105412f","slug":"banks-will-help-the-corporation-in-increasing-sports-facilities-in-the-city-shimla-news-c-19-sml1001-489976-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में खेल सुविधाएं बढ़ाने में निगम की मदद करेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में खेल सुविधाएं बढ़ाने में निगम की मदद करेंगे बैंक
विज्ञापन
कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत देंगे पैसा
शहर में नई सोलर लाइटों लगाने के लिए भी जारी करेंगे पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। युवाओं को नशे से बचाने के लिए राजधानी में खेल सुविधाएं बढ़ाने में अब बैंक भी नगर निगम की मदद करेंगे। यह कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत नगर निगम को इस काम के लिए पैसा देंगे। इसके अलावा शहर में सोलर लाइटें लगाने के लिए भी बजट देंगे।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने वीरवार को बैंक अधिकारियों के साथ टाउनहॉल में बैठक की। महापौर ने पूछा कि क्या बैंक शहर में जनहित के कामों में निगम की कोई मदद कर सकते हैं या नहीं। बैंक प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत उन्हें पैसा जारी होता है। इस पैसे को शहर के कामों में खर्च किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए निगम को विस्तृत योजना बनानी होगी। महापौर ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बैंक सहयोग दें। खेल मैदान बनाने, मैदानों में फेंसिंग करने, इंडाेर स्टेडियम का निर्माण करने, ओपन जिम स्थापित करने और साइकिल ट्रैक आदि बनाने के लिए मदद दें। कुछेक बैंकों ने कहा कि सोलर लाइटों के लिए वह बजट दे सकते हैं। महापौर ने कहा कि जल्द ही इसकी विस्तृत योजना बनाई जाएगी। शहर में चल रहे एक दर्जन से ज्यादा निजी और सरकारी बैंकों से जनहित के कामों के लिए पैसा लिया जाएगा।
सफाई के साथ नशे पर निगरानी रखेंगी महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शुक्रवार से नगर निगम के सफाई अभियान में शामिल होंगी। ये घर घर जाकर लोगों को गीला सूखा कचरा अलग रखने, खुले में कचरा न फेंकने, समय पर कूड़ा शुल्क का भुगतान करने को लेकर जागरूक करेंगी। साथ ही नशे पर भी निगरानी रखेंगी। नगर निगम इस काम के लिए महिलाओं को दस रुपये प्रति घर के हिसाब से पैसा भी देगा।