{"_id":"56e79b6e4f1c1bd14a8b4d93","slug":"banks-will-be-closed-for-5-days-from-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, होली से पहले निपटा लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, होली से पहले निपटा लें काम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो इसे होली से पहले करवा लें। 23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के कारण लोगों को पैसों के लेन देन से संबंधित कामों में दिक्कत पेश आ सकती है।
विज्ञापन
पैसे निकालने के लिए सिर्फ एटीएम की ही सुविधा रहेगी। त्योहारों के दौरान बैंक बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन लंबी छुट्टियों के कारण एटीएम में भी पैसा मिलने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
होली और गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते शुरू के दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने के चौथे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी और अगले दिन संडे की छुट्टी होगी। इतना ही नहीं अप्रैल में भी बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
अप्रैल में बैंक लगभग 17 दिन ही खुले रहेंगे। अप्रैल में दो बार बैंकों में तीन तीन दिन की छुट्टियां रहेगी। अप्रैल में 13, 14, 15 और 19, 20, 21 को छुट्टी रहेगी। अप्रैल माह में बैंक नौ दिन बंद बंद रहेंगे। अप्रैल में दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में तेरह दिन किसी प्रकार का कोई काम नहीं होगा।
23 मार्च होली
24 मार्च दुलहंदी
25 मार्च गुड फ्राइडे
26 मार्च महीने का चौथा शनिवार
27 मार्च रविवार